• Sat. May 30th, 2026

भीड़ के हंगामे का असर : सदर थाना प्रभारी निलंबित, पुलिस कस्टडी में लापरवाही पड़ी भारी

बल्लभगढ़ 30 मई 2026 थाना सदर में लंबे समय से तैनात एसएचओ समेर सिंह को भ्रष्टाचार और ड्यूटी में लापरवाही के आरोपों के चलते निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उनके खिलाफ गांव प्रहलादपुर माजरा डीग में पुलिस वाहन पर हुए हमले के मामले में भी गंभीर सवाल उठे थे।

जानकारी के अनुसार 16 मई को पुलिस टीम पत्नी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पंकज को निशानदेही के गांव प्रहलादपुर माजरा लिए थी। डीग लेकर पहुंची इसी दौरान आरोपी के हाथ में चाकू दिखाई देने पर ग्रामीणों और पीड़ित पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने हीरा आरोपी को चाकू दिया और उसे लोगों को डराने के लिए खुला छोड़ा। आरोपों के बाद मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया।

देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और पुलिस वाहन में तोड़फोड़ कर दी गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और एसएचओ समेर सिंह की भूमिका पर सवाल उठने लगे थे।

बताया जा रहा है कि समेर सिंह पर भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप भी लगे हैं। इससे पहले एचएसओ समेर सिंह थाना छांयसा में कार्यरत थे। डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक ने एसएचओ समेर सिंह के निलंबन की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *