• Sun. May 17th, 2026

नगर कौंसिल चुनाव में हंगामा! उम्मीदवार की नामांकन फाइल छीनकर फरार हुआ युवक

सैला खुर्द 17 मई 2026 :  गढ़शंकर नगर कौंसिल गढ़शंकर चुनाव के लिए 13 वार्डों के लिए अंतिम दिन 54 उम्मीदवारों ने आपने नामांकन पत्र भरे और अब नामांकन पत्र भरने वालों की गिनती 61 हो गई। 

उधर आज रिटर्निंग अफसर कम एसडीएम कार्यालय में वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस के उमीदवार से पवन कुमार से कोई व्यक्ति नामांकन पत्र छीन कर फरार हो गया, जिसके बाद एसडीएम कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ और कांग्रेस के हल्का इंचार्ज व डिप्टी स्पीकर में नोक झोंक भी हुई। इसके बाद कांग्रेस की और पवन कुमार ने दोबारा नामांकन पत्र की फाइल तैयार कर जमा करवा दी। रिटर्निंग अफसर कम एसडीएम संजीव कुमार के समक्ष मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस के हल्का इंचार्ज अमरप्रीत सिंह लाली और पवन कुमार ने कहा पुलिस के सामने हमारे प्रत्याशी के नामांकन पत्र छीन कर एक व्यक्ति फरार हो गया। लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही। इस दौरान अमरप्रीत सिंह लाली और वहां पर उपस्थित डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी से भी उनकी नोक झोंक हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *