• Sun. May 17th, 2026

फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर 17 मई 2026 : गैंगस्टर जीवन फौजी की धमकी देकर लाखों रुपए की फिरौती मांगने वाले कुलविंदर सिंह भुल्लर, आकाशदीप सिंह, जगतार सिंह व आकाशदीप सिंह बाबा को जिला अमृतसर देहाती की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उन्हें माननीय अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। 

यह खुलासा आज एस.एस.पी. देहाती सोहेल मीर ने एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान किया। उन्होंने बताया कि 5 मई को जसबीर सिंह ने शिकायत दी थी कि उसे विदेशी नंबर से गैंगस्टर जीवन फौजी द्वारा धमकी देकर 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। 6 मई को थाना रमदास में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद स्पैशल टीम ने अपनी इन्वैस्टीगेशन शुरू की और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में आरोपियों ने माना कि उनके द्वारा सरपंच निशान सिंह को भी धमकी देकर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। जिसके घर पर पैट्रोल बम भी फैंके गए थे। पुलिस ने दोनों मामलों को सुलझा कर आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं, जिनसे गहनता के साथ पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *