• Sun. Apr 26th, 2026

जालंधर कैंट ट्रैक पर सनसनी, अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत; टैटू बना पहचान का सुराग

जालंधर 26 अप्रैल 2026 : जालंधर कैंट-चहेड़ू रेल ट्रैक किलोमीटर नंबर426/11-19 नजदीक धन्नोवाली एक व्यक्ति ने रेलवे लाइनों पर अपनी गर्दन रखकर खुदकुशी कर ली। जब उसने अपनी गर्दन रेलवे लाइन पर रखी हुई थी तो उस समय दरबंगा से अमृतसर जाने वाले ट्रेन जन-नायक (15211) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

इस ट्रेन का जालंधर कैंट स्टेशन पर कोई स्टापेज नहीं है। रेलवे पुलिस जालंधर कैंट को जब उक्त जानकारी मिली तो जी.आर.पी. चौकी के मुलाजिम मौके पर पहुंचे और मृतक व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जी.आर.पी. चौकी इंचार्ज अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हुई है। उसकी आयु 35 साल के करीब लगती है। उसके हाथ पर गुलाब के फूल के बने हुए टैटू में रंधावा लिखा हुआ था। रेलवे पुलिस द्वारा मृतक व्यक्ति की शिनाख्त के लिए उसके शव को अगले 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी मेेेें रखवा दिया है। उसके बाद बनती कानूनी कार्रवाई करते हुए उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *