17 अप्रैल 2026 : नासिक में TCS कंपनी से जुड़े उत्पीड़न और कथित धर्मांतरण मामले में शफी शेख और रज़ा मेमन को जिला एवं सत्र न्यायालय ने 18 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया।
सरकारी पक्ष ने कहा कि आरोपियों के मोबाइल से तकनीकी सबूत और व्हाट्सऐप चैट हासिल करना बाकी है, जिससे जांच के लिए समय जरूरी है। वहीं बचाव पक्ष ने सभी मामलों की एक साथ सुनवाई की मांग की, लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया।
इस मामले में अब तक 9 केस दर्ज हो चुके हैं, जिनमें 8 महिलाओं और 1 पुरुष ने शिकायत दी है। मुख्य आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
सुनवाई के दौरान आरोपियों के परिजनों ने भी नाराजगी जताई और कहा कि अगर उनके बच्चे दोषी हैं तो उन्हें सख्त सजा दी जाए, लेकिन मामले को धार्मिक रंग देकर समाज में नफरत न फैलाई जाए।
सुरक्षा कारणों से कंपनी ने फिलहाल ऑफिस बंद कर कर्मचारियों को ‘वर्क फ्रॉम होम’ के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब तकनीकी सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
