• Sun. Apr 12th, 2026

विवादित बयान पर सस्पेंड एसई गीतूराम तंवर के खिलाफ FIR, वकील की शिकायत पर कार्रवाई

सोनीपत 12 अप्रैल 2026 सोशल मीडिया पर वायरल हुए विवादित बयान के मामले में हरियाणा बिजली निगम के निलंबित अधीक्षण अभियंता गीतूराम तंवर के खिलाफ सिटी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई अधिवक्ता प्रणय दीप सिंह की शिकायत पर की गई है।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि वायरल वीडियो में गीतूराम तंवर ने एक जाति विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी की, जिससे समाज में वैमनस्य फैलने और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पुलिस के अनुसार शिकायत और कानूनी राय के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की धारा 196 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर एफ.आई.आर दर्ज की गई।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि एक अन्य वीडियो में अधीक्षण अभियंता द्वारा ए.सी.आर. लिखने के नाम पर लोगों को कथित रूप से ब्लैकमेल करने की बात सामने आई है, जिसकी जांच भी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि वीडियो वायरल होने के बाद हरियाणा सरकार पहले ही गीतूराम तंवर को निलंबित कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *