• Fri. Apr 10th, 2026

हरियाणा में IPS अधिकारी मोहित हांडा का तबादला, नई जिम्मेदारी सौंपी गई

चंडीगढ़ 10 अप्रैल 2026 : हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने शुक्रवार को एक अहम प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए आईपीएस अधिकारी के तबादले और नई नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश राज्यपाल की मंजूरी के बाद तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

PunjabKesari

जारी आदेश के अनुसार साल 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी मोहित हांडा को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें एआईजी/वेलफेयर, पुलिस मुख्यालय (PHQ) से स्थानांतरित कर एसपी/स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (SV& ACB), हरियाणा, पंचकूला के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति रिक्त पद के विरुद्ध की गई है। इसके साथ ही उन्हें एसपी/हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। हरियाणा के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू होगा। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। खासकर भ्रष्टाचार निरोधक और नशा नियंत्रण से जुड़े विभागों में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *