09 अप्रैल 2026 : कम बारिश की संभावना को देखते हुए पुणे और पिंपरी-चिंचवड में आज से अगले कुछ महीनों तक 15% पानी कटौती लागू की गई है। जलसंपदा विभाग के इस फैसले का असर एमआईडीसी क्षेत्रों पर भी पड़ेगा, जिससे लगभग 2 टीएमसी पानी बचाने का लक्ष्य रखा गया है।
खडकवासला, पानशेत, वरसगांव और टेमघर बांधों से पुणे को पानी सप्लाई होता है, जबकि पवना बांध से पिंपरी-चिंचवड को पानी मिलता है। इस साल ‘एल नीनो’ के कारण करीब 40% कम बारिश का अनुमान है, इसलिए अभी से पानी बचत के निर्देश दिए गए हैं।
पुणे में रोजाना 1560 एमएलडी पानी की खपत होती है, जो कटौती के बाद घटकर 1200-1300 एमएलडी रह जाएगी। वहीं, प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगर नगर निगम ने 8 दिनों में कटौती लागू नहीं की, तो कार्रवाई की जाएगी।
