• Tue. Apr 7th, 2026

लुधियाना से जालंधर जाने वाला हाईवे बंद, 4 किलोमीटर लंबा जाम लगा

लुधियाना 07 अप्रैल 2026 : लुधियाना से जालंधर जाने वाले नेशनल हाईवे पर एक ट्रक के पलटने से भारी ट्रैफिक जाम लग गया। हादसे के कारण करीब 4 किलोमीटर तक लंबी वाहनों की कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ट्रक का संतुलन बिगड़ने से हाईवे पर पलटा
जानकारी के अनुसार, ट्रक लुधियाना से फिल्लौर की ओर सीमेंट का घोल लेकर जा रहा था। इसी दौरान एक कार चालक ने अचानक ओवरटेक करते हुए ब्रेक लगा दी। कार को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक हाईवे पर ही पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं।

जाम खुलवाने का किया जा रहा प्रयास
घटना की सूचना मिलते ही थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालना शुरू किया। ट्रक को सीधा करने के लिए क्रेन मंगवाई गई है। पुलिस द्वारा ट्रैफिक को सुचारू करने के प्रयास जारी हैं और जाम को जल्द से जल्द खुलवाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *