• Mon. Apr 6th, 2026

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे होगा 10 लेन, जाम से मिलेगी राहत; लेकिन टोल अवधि बढ़ेगी

पुणे 06 अप्रैल 2026 : मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बढ़ती ट्रैफिक और जाम से परेशान यात्रियों को जल्द राहत मिल सकती है। वीकेंड पर लंबी कतारें लगने और हाल ही में टैंकर पलटने से 32 घंटे तक जाम लगने के बाद अब प्रशासन हरकत में आया है। मानसून के बाद इस एक्सप्रेसवे को 10 लेन करने का काम शुरू किया जाएगा।

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (MSRDC) 94.6 किमी लंबे इस मार्ग का विस्तार करेगा, जिसे 2029-30 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 14,260 करोड़ रुपये होगी। फंडिंग के लिए टोल वसूली की अवधि 15 साल बढ़ाने का प्रस्ताव है, जिससे अंतिम तारीख 2045 से बढ़कर 2060 हो सकती है।

फिलहाल इस मार्ग पर रोजाना लगभग 65,000 वाहन चलते हैं, जो वीकेंड पर 1 लाख तक पहुंच जाते हैं और हर साल 5-6% की बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही, मई में 13 किमी लंबा ‘मिसिंग लिंक’ भी शुरू होगा, जिससे खंडाला घाट का नया विकल्प मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *