• Mon. Apr 6th, 2026

लुधियाना में DC दफ्तर के बाहर किसानों का जोरदार प्रदर्शन, प्रशासन को दी चेतावनी

लुधियाना 06 अप्रैल 2026 जिला मुख्यालय स्थित DC कार्यालय के बाहर आज किसानों का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला। अलग-अलग किसान जत्थेबंदियां एक मंच पर आईं और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

PunjabKesari

इन मुद्दों पर गरजे किसान 

किसानों ने बिजली संशोधन बिल को रद्द करने, मुक्त व्यापार समझौतों को खत्म करने, चार लेबर कोड वापस लेने और मनरेगा कानून को बहाल करने की मांग उठाई। उनका कहना है कि ये फैसले खेती और मजदूर वर्ग के हितों के खिलाफ हैं।

PunjabKesari

नेताओं ने दी संघर्ष तेज करने की चेतावनी 

भारतीय किसान यूनियन एकता (डकोडा) के जिला मीत प्रधान एम.एस. भाटिया ने कहा कि यदि सरकार ने मांगों को नजरअंदाज किया तो आंदोलन और तेज किया जाएग। कीर्ति किसान यूनियन के नेता साधु सिंह और बलदेव सिंह लाटला ने भी किसानों को संबोधित करते हुए एकजुटता बनाए रखने की अपील की।

PunjabKesari

प्रशासन को सौंपा ज्ञापन 

प्रदर्शन के अंत में किसान संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर बड़ा संघर्ष छेड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *