• Thu. Apr 2nd, 2026

लखनऊ एयरपोर्ट T3 से सिटी बस सेवा शुरू, शहर से कनेक्टिविटी आसान

लखनऊ 02 अप्रैल 2026 : चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (CCSIA) से यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से टर्मिनल-3 से सिटी बस सेवाओं की शुरुआत की गई है। लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (LIAL) और लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (lctsl) के सहयोग से यह पहल शुरू की गई है।        

शहर में यातायात दबाव को कम करना है इसका उद्देश्य 
इस सेवा का शुभारंभ एलसीटीएसएल के प्रबंध निदेशक अमर नाथ सहाय और सीसीएसआईए के मुख्य हवाई अड्डा अधिकारी दर्शन सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में बसों को हरी झंडी दिखाकर किया। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों और एयरपोर्ट कर्मचारियों को सुरक्षित, किफायती और भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देना तथा शहर में यातायात दबाव को कम करना है।        

यात्रियों को बेहतर लास्ट माइल कनेक्टिविटी मिल सकेगी
प्रवक्ता के अनुसार, यह सेवा शहरी गतिशीलता को मजबूत करने और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नई सिटी बस सेवाएं सीसीएसआईए से हजरतगंज और सीसीएसआईए से अवध बस स्टेशन, कमता के लिये संचालित होंगी। इन मार्गों के माध्यम से हवाई अड्डे को शहर के प्रमुख व्यावसायिक, आवासीय और परिवहन केंद्रों से जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर लास्ट माइल कनेक्टिविटी मिल सकेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *