• Fri. Apr 3rd, 2026

आज से हाइवे पर सफर महंगा, टोल दरों में बड़ी बढ़ोतरी; प्रमुख टोल प्लाजा के नए रेट जारी

पुणे 01 अप्रैल 2026 : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 1 अप्रैल से टोल दरों में करीब 3% की बढ़ोतरी लागू कर दी है, जिससे हाईवे पर सफर महंगा हो गया है। यह नए रेट पुणे-कोल्हापुर, पुणे-सोलापुर और पुणे-नाशिक हाईवे पर लागू होंगे।

अब टोल वसूली पूरी तरह कैशलेस कर दी गई है। यानी वाहन चालकों को FASTag या UPI के जरिए ही भुगतान करना होगा, नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इससे टोल प्लाजा पर ट्रांजैक्शन तेज और पारदर्शी होगा।

प्रमुख टोल प्लाजा के नए रेट:

1. आनेवाड़ी टोल प्लाजा

  • कार/जीप/वैन: ₹85 (एक तरफ), ₹130 (रिटर्न)
  • हल्के व्यावसायिक वाहन: ₹140 / ₹210
  • बस/ट्रक: ₹295 / ₹445
  • भारी वाहन: ₹465 / ₹695
  • मल्टी-एक्सल वाहन: ₹565 / ₹845

2. इंदापुर टोल प्लाजा

  • कार/जीप/वैन: ₹75 / ₹110
  • हल्के व्यावसायिक वाहन: ₹120 / ₹180
  • बस/ट्रक: ₹250 / ₹375
  • भारी वाहन: ₹275 / ₹410
  • मल्टी-एक्सल वाहन: ₹475 / ₹615

3. खेड शिवापुर टोल प्लाजा

  • कार/जीप/वैन: ₹125 / ₹190
  • हल्के व्यावसायिक वाहन: ₹205 / ₹305
  • बस/ट्रक: ₹425 / ₹640
  • भारी वाहन: ₹665 / ₹1000
  • मल्टी-एक्सल वाहन: ₹810 / ₹1220

4. चालाकवाड़ी टोल प्लाजा

  • कार/जीप/वैन: ₹135 / ₹200
  • हल्के व्यावसायिक वाहन: ₹215 / ₹325
  • बस/ट्रक: ₹450 / ₹675
  • भारी वाहन: ₹495 / ₹740
  • मल्टी-एक्सल वाहन: ₹860 / ₹1295

हर साल होने वाली इस नियमित बढ़ोतरी के चलते यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा है। ऐसे में हाईवे पर सफर करने से पहले FASTag सक्रिय होने की जांच करना जरूरी हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *