28 मार्च 2026 : पूर्वी दिल्ली के शकूरपुर इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक युवक की अर्थमूवर से कुचलकर मौत हो गई। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, 34 साल का हुसैन सुबह 7:00 बजे अपने काम पर जाने के लिए घर से निकला था तभी शकूरपुर इलाके में एक अर्थमूवर ने उसे कुचल दिया।
उसके बाद भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान आगे जाकर एक गाड़ी को भी टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ड्राइवर को पब्लिक ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
उत्तरी पश्चिमी जिला के सुभाष प्लेस थाना क्षेत्र में आज सुबह 7 बजे की है। पुलिस ने अर्थमूवर जब्त कर आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया। मृतक हुसैन के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं।
मजदूरी करके पूरी परिवार का गुजारा करते थे। आज सुबह वह अपने घर से काम पर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार अर्थमूवर ने उन्हें टक्कर मार दी। परिवार में अकेला कमाने वाला था। इस हादसे के बाद से पत्नी ममता का रो रोकर बुरा हाल है। आरोपित के खिलाफ सख्त सजा की मांग कर रही है।
