• Thu. May 14th, 2026

लुधियाना बस स्टैंड पर हंगामा, PRTC कर्मचारियों ने लगाया जाम

लुधियाना 28 मार्च 2026 : पंजाब रोडवेज/पनबस/पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने कहा कि इंडो कैनेडियन बस के ड्राइवर बस स्टैंड के बाहर दिल्ली के लिए सवारियां बैठा रहे थे, लेकिन उसी समय पी.आर.टी.सी. लुधियाना डिपो की वोल्वो बस लुधियाना में बस स्टैंड के अंदर काऊंटर पर खड़ी थी। जब कोई सवारियां बस में नहीं आईं, तो बातचीत से पता चला कि इंडो कैनेडियन बस स्टैंड के बाहर दिल्ली के लिए सवारियां बैठा रही थी, जिसका विरोध किया गया, लेकिन उक्त इंडो कैनेडियन बस ड्राइवरों ने पी.आर.टी.सी. स्टाफ के साथ बदतमीजी की और उन्हें दिल्ली ले जाने के लिए समय पर तैयार होने के लिए मजबूर किया। उन्होंने इंडो-कैनेडियन के खिलाफ बस स्टैंड के बाहर रोड जाम कर दिया और पंजाब सरकार के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन किया।

पी.आर.टी.सी. जगतार सिंह व रेसिडैंट दलजीत सिंह और अमृतपाल सिंह ने कहा कि ट्रांसपोर्ट डिपार्टमैंट का काम है कि वह समय-समय पर गैर-कानूनी बसों की चैकिंग करे और उन्हें पकड़े, लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के समय में इन प्राइवेट बसों को और ज्यादा छूट दी गई है, लेकिन अब अगर भविष्य में भी कोई इंडो-कैनेडियन बस आती है और वे जबरदस्ती पी.आर.टी.सी. वोल्वो के शैड्यूल से पहले बस ले जाते हैं, तो तुरंत इंडो-कैनेडियन बस को रोककर और उनके ऑफिस के सामने रोड बंद करके इस धक्केशाही का विरोध किया जाएगा। जब इस संबंध में एस.एच.ओ. थाना नं. 5 सुखजिंदर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंच कर बसों को थाने में ले जाया गया और प्राइवेट बस चालकों के कई चालान काटे गए हैं। आगे भी वह इस मुद्दे पर ध्यान देंगे और बनती कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *