• Wed. Oct 7th, 2026

नगर निगम के 2 पार्षदों की चमकेगी किस्मत, F&CC मेंबर बनाने की प्रक्रिया शुरू

लुधियाना 28 मार्च 2026 : नगर निगम के 2 पार्षदों की किस्मत चमकने वाली है जिसके तहत एक साल बाद एफ. एंड सी.सी. के मैंबर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां बताना उचित होगा कि पी.एम.सी. एक्ट के मुताबिक नगर निगम में कोई भी वित्तीय फैसले लेने खासकर टेंडर लगाने से लेकर वर्क आर्डर जारी करने की मंजूरी देने के अधिकार एफ. एंड सी.सी. को दिए गए हैं। इस कमेटी में तीनों मेयरों के अलावा पार्षदों में से 2 सदस्यों को शामिल करना जरूरी है लेकिन मौजूदा सैशन के दौरान एक साल से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी नियमों के मुताबिक एफ. एंड सी.सी. का गठन करने की बजाय कोरम पूरा होने का हवाला देते हुए तीनों मेयरों द्वारा ही प्रस्ताव पास किए जा रहे हैं। अब एकाएक 2 पार्षदों को एफ. एंड सी.सी. के मैंबर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

मिली जानकारी के मुताबिक इस संबंध में प्रस्ताव मंगलवार को बजट सैशन के दौरान सर्कुलर के विपरीत पास घोषित किए गए सप्लीमेंट्री एजेंडे में शामिल किया गया है। इसमें मेयर को 2 पार्षदों को एफ. एंड सी.सी. के मैंबर बनाने के अधिकार देने की सूचना है। हालांकि मीटिंग के 4 दिन बाद भी इस एजेंडे की कॉपी अब तक बाहर नहीं आई है।

हलका वेस्ट में एक अनार सौ बीमार जैसे हालात 

एफ. एंड सी.सी. के मैंबर बनाने की प्रक्रिया शुरू होते ही यह चर्चा छिड गई है कि किन 2 पार्षदों की लाटरी लगेगी। इनमें मंत्री के करीबी जसपाल ग्रेवाल का नंबर लगना तय माना जा रहा है, जबकि हलका वेस्ट में एक अनार सौ बीमार जैसे हालात हैं, क्योंकि तीनों मेयर बनाने के दौरान इन दोनों एरिया से किसी पार्षदों को मौका नहीं मिला। अब मंत्री अरोड़ा अपने एरिया के कौंसलर को एफ. एंड सी.सी. में शामिल करेंगे इसके मद्देनजर सीनियर होने के नाते अमृतवर्षा रामपाल, तनवीर धालीवाल, मनिन्द्र घुम्मन के अलावा नंदिनी जैरथ द्वारा दावेदारी जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *