• Sat. Mar 28th, 2026

Punjab : नहर में जलस्तर घटते ही दिखी रहस्यमयी कार, देखने उमड़ी भीड़

हाजीपुर 28 मार्च 2026 : मुकेरियां हायडल नहर में एक अज्ञात कार मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। नहर के पानी में डूबी यह कार चर्चा का विषय बनी हुई है और इसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग पावर हाउस के पास एकत्रित हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वार्षिक मरम्मत कार्य के चलते मुकेरियां हायडल नहर को 24 मार्च से 24 अप्रैल तक के लिए बंद किया गया है। 

नहर का जलस्तर कम होते ही पावर हाउस नंबर दो के गेटों के पास अचानक एक कार के ऊपर का हिस्सा दिखाई देने लगा। जैसे ही लोगों को इसकी भनक लगी, नहर के किनारे लोगों का तांता लग गया। घटना की सूचना तुरंत हाजीपुर पुलिस को दे दी गई है। हालांकि, कार अब भी करीब 3-4 फुट गहरे पानी में है, जिसके कारण अभी तक यह कार किस मॉडल की है और इसका नंबर क्या है,यह हादसा कब और किन परिस्थितियों में हुआ और क्या कार के भीतर कोई व्यक्ति मौजूद है या नहीं । पुलिस का कहना है कि कार को बाहर निकालने के बाद ही इसकी पहचान और इसमें सवार लोगों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *