• Sat. Mar 28th, 2026

पंजाब : आज घोषित होगा 5वीं का रिजल्ट, जारी हुए दिशा-निर्देश

लुधियाना 28 मार्च 2026 : पंजाब के शिक्षा विभाग द्वारा सैशन 2025-26 के लिए 5वीं कक्षा के वार्षिक नतीजों की घोषणा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आदेशों के अनुसार, 28 मार्च को राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में आयोजित होने वाली मैगा पी.टी.एम. के दौरान विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। बता दें कि 5वीं कक्षा का वार्षिक मूल्यांकन 6 मार्च से 12 मार्च तक करवाया गया था।

स्टेट कौंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एस.सी.ई.आर.टी.) पंजाब ने समूह जिला शिक्षा अफसरों (ए) को निर्देश दिए हैं कि इस मैगा पी.टी.एम. में विद्यार्थियों की कारगुज़ारी उनके अभिभावकों के साथ सांझा की जाए। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को 2 भाषाओं वाले परिणाम कार्ड भरकर जारी किए जाएंगे, जबकि गैर-सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन डिजिटल परिणाम कार्ड जारी होंगे। विशेष रूप से, परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्कूलों में सम्मानित भी किया जाएगा। विभाग ने इवैल्यूएशन पोर्टल को लाइव रखने के निर्देश भी जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *