26 मार्च 2026 : अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय में कार्यरत QRT (क्विक रिस्पॉन्स टीम) के जवान विजय दिलीप नागापुरे (35) ने गुरुवार सुबह बेहद चौंकाने वाला कदम उठाते हुए आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, वे नाइट ड्यूटी के बाद सुबह करीब 9 बजे QRT कार्यालय में पहुंचे और अपनी सर्विस पिस्टल से सिर में गोली मार ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आयुक्त राकेश ओला सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाकर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विजय नागापुरे मूल रूप से मोर्शी तालुका के धामणगांव काटपुर के निवासी थे और 2014 बैच में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में अन्य सदस्य भी पुलिस सेवा में हैं। इस घटना से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
वहीं, दूसरी घटना सोलापुर से सामने आई, जहां एक 24 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। केतन रमेश पाटोळे नाम का युवक स्वागत कमान पर भगवा झंडा लगा रहा था, तभी उसे बिजली का जोरदार झटका लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा स्वागतनगर रोड, कुमठा नाका क्षेत्र में बुधवार शाम को हुआ। युवक की मौत से परिवार और इलाके में शोक का माहौल है।
