नाशिक 19 मार्च 2026 : नाशिक जिले और पूरे राज्य में सनसनी फैलाने वाली एक बड़ी कार्रवाई नाशिक अपराध शाखा ने की है। बड़़े राजनीतिक नेताओं का भविष्य बताने वाले स्वयंघोषित ज्योतिषी अशोक खरात उर्फ “कॅप्टन” के खिलाफ, सरकारवाड़ा पुलिस में एक पीड़ित महिला द्वारा बलात्कार की शिकायत दर्ज कराने के बाद अपराध शाखा १ की टीम ने गिरफ्तारी की। इसके बाद अपराध शाखा की टीम ने खरात के फार्महाउस पर छापा मारा और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने मिरगाव स्थित खरात के फार्महाउस पर रात में छापा मारा। इस छापेमारी में चौंकाने वाली चीजें सामने आई हैं। सूत्रों के अनुसार, नाशिक अपराध शाखा १ की टीम ने फार्महाउस की तलाशी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज और फाइलें बरामद की हैं। इन दस्तावेजों में खरात की विभिन्न संपत्तियों से जुड़े कागजात और कुछ संदिग्ध फाइलें शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी दस्तावेजों को कब्जे में लिया है और इनके आधार पर खरात के वित्तीय लेनदेन की पूरी साखली खुलने की संभावना जताई जा रही है।
सबसे खलबलाने वाली बात यह है कि फार्महाउस की तलाशी के दौरान पुलिस को एक पिस्तौल और कुछ जिंदा कारतूस भी मिले। सूत्रों के मुताबिक, ये सभी चीजें पुलिस ने जब्त कर ली हैं।
इस कार्रवाई के बाद ज्योतिषी कॅप्टन अशोक खरात के खिलाफ राजनैतिक और सामाजिक वर्तुलों में चर्चा तेज हो गई है। जप्त किए गए हथियार और संपत्ति के दस्तावेज खरात की मुश्किलों को और बढ़ाने वाले हैं।
फिलहाल, नाशिक अपराध शाखा इस मामले की आगे की जांच कर रही है। जल्द ही इस प्रकरण में कुछ बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
