• Thu. Mar 19th, 2026

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम , तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

 नई दिल्ली 19 मार्च 2026 : दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से तेज हवाएं चलने के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों के साथ-साथ गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, दादरी और बुलंदशहर के क्षेत्रों में भी बादल छाए रहे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम में बदलाव को लेकर आईएमडी ने यलो अलर्ट जारी किया है।

Weather 1

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण हुआ है। इसके प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ हल्की से तेज बारिश की स्थिति बन रही है।

मौसम विभाग का कहना है कि हवाओं की रफ्तार कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इस कारण लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने और मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी के दौर जारी रह सकते हैं। इस बदलाव से तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है और गर्मी से अस्थायी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *