18 मार्च 2026 : नववर्ष के मौके पर मुंबईकरों के लिए Western Railway ने विशेष घोषणा की है। लंबे समय से Virar-Churchgate मार्ग पर यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए 19 मार्च से 16 लोकल फेरे, जो पहले 12 डिब्बों के थे, 15 डिब्बों में परिवर्तित किए जाएंगे। इससे इस मार्ग पर ट्रेन की क्षमता और आराम बढ़ेगा।
वर्तमान में उपनगरीय रेलवे पर कुल 211 लोकल फेरे 15 डिब्बों के चल रहे हैं, जो गुरुवार से बढ़कर 227 फेरे हो जाएंगे। कुल फेरे 1414 रहेंगे। पीक आवर्स में यात्रियों को अक्सर दरवाजों पर लटककर सफर करना पड़ता है, लेकिन इन अतिरिक्त और लंबे डिब्बों वाली लोकल से भीड़ के समय राहत मिलेगी।
