मुंबई 18 मार्च 2026 : Mumbai-Ahmedabad Bullet Train Project के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर एक नागरिक ने Bombay High Court में याचिका दायर की है। आरोप है कि घर के पास हो रही खुदाई से कंपन के कारण मकान में दरारें आ गई हैं और रातभर हो रहे काम से भारी शोर के चलते परिवार को परेशानी हो रही है।
पालघर जिले के वसई निवासी वकील अशोक पाखरे ने अपनी याचिका में कहा कि उनके घर से महज 7 मीटर दूरी पर बड़े पैमाने पर खुदाई हो रही है, जिससे घर को नुकसान पहुंचा है। साथ ही, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक निर्माण कार्य पर रोक के बावजूद काम जारी रहने से उनके बीमार माता-पिता को भी दिक्कत हो रही है।
मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की खंडपीठ ने National High Speed Rail Corporation Limited को साइट का दोबारा सर्वे करने और आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन देने को कहा। कंपनी के वकील ने बताया कि काम शुरू होने से पहले भी घर में दरारें थीं और पाइलिंग का काम 17 फरवरी को पूरा हो चुका है।
अदालत ने यह भी पूछा कि याचिकाकर्ता के मन में घर गिरने का डर कैसे दूर किया जाएगा। इस पर निगम ने दोबारा जांच कर उचित उपाय करने का भरोसा दिया। मामले की अगली सुनवाई 30 मार्च को होगी।
