• Wed. Mar 18th, 2026

गोकुल सेतिया का चंडीगढ़ में धरना, क्रॉस वोटिंग MLA के नाम उजागर करने की मांग

चंडीगढ़ 18 मार्च 2026 : राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस के साथ बड़ा खेला होते-होते बच गया। 5 विधायकों ने पार्टी के साथ गद्दारी की और 4 वोट कैंसिल भी हुए। जिसमें पार्टी ने अब तक उन विधायकों के नाम सार्वजनिक नहीं किए। लेकिन कुछ फेक न्यूज से गोकुल सेतिया परेशान हैं। जिसे लेकर गोकुल सेतिया की नाराजगी सामने आई है। क्योंकि सिरसा विधायक गोकुल  सेतीया का भी उन विधायकों में नाम आ रहा है। 

गोकुल सेतिया ने एक बयान वीडियो के माध्यम से जारी किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी उन विधायकों के नाम की औपचारिक घोषणा क्यों नहीं कर रही। इस बात को लेकर कल कांग्रेस मुख्यालय चंडीगढ़ सेक्टर 9 में गोकुल सेतिया सुबह 10 बजे धरने पर बैठेंगे। पार्टी के खिलाफ इस धरने में उन्होंने पार्टी के सभी विधायकों को आकर बैठने की अपील भी की है। 

दरअसल कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री नायब सैनी की गोकुल सेतिया से मुलाकात हुई थी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी गोकुल सेतिया से मिले थे। जिसे लेकर इस प्रकार की अफवाहों ने जोर पकड़ा हुआ है। जबकि गोकुल सेतिया का कहना है कि यह केवल सामाजिक मुलाकात थी। गोकुल सेतिया ने कहा कि पार्टी मेरी मां है और एक बच्चा अपनी मां से मांग कर सकता है। मैं पार्टी की बगावत नहीं कर रहा, लेकिन पार्टी को कमजोर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। आज हमारे अस्तित्व की बात है। ऐसे लोगों को पार्टी उठाकर बाहर फैंके। अगर 5-7 लोगों को पार्टी निकाल भी देगी तो भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि एक सबक मिलेगा और आगे कोई इस प्रकार की हरकत नहीं कर पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *