• Mon. Mar 16th, 2026

Delhi-Dehradun Highway पर खेत में पलटी डबल डेकर बस, यात्रियों में दहशत

16 मार्च 2026 : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रविवार की रात चालक को झपकी आने से डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में 9 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से लोगों का बस बाहर निकाला।
घायलों सेंट फ्रांसिस हास्पिटल में भर्ती कराया गया। तीन घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बस देहरादून से गुरुग्राम जा रही थी और उसमें करीब 25 यात्री सवार थे।

देहरादून से डबल डेकर बस हरियाणा गुरुग्राम जा रही थी। बस में 25 यात्री सवार थे। रविवार की रात लगभग ढ़ाई बजे बस जैसे ही दिल्ली -देहरादून हाईवे तिगाई गांव के समीप पहुंची,तभी चालक को झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

खतौली पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला। हादसे में हर्षिता नेगी पुत्री पालन सिंह नेगी आर्यनगर साउथ दिल्ली, निर्मल कौर पत्नी नितिन महाजन नई दिल्ली, पूजा पुत्री लालू शाह दिल्ली कैंट, कर्वी देक पुत्री उमेश चंद्र देक दिल्ली कैंट, लाखन सिंह पुत्र शेर सिंह रायवाला देहरादून, वैभव पुत्र जगदीश सिंह मुहल्ला टर्ना रोड देहरादून, लता बाला पत्नी विराट देहरादून, धर्मपाल पुत्र सुभाषचंद्र मीणानगर ऋषिकेश, विनीत अग्रवाल पुत्र श्यामबाबू अग्रवाल कनखल हरिद्वार घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से हाईवे स्थित सेंट फ्रांसिस हास्पिटल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने पूजा, विनीत अग्रवाल व लता बाला की हालत गंभीर हाेने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया,जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से बस को खेत से निकलवाकर मंडी पुलिस चौकी पर खड़ी कराई।

हादसे से सहमे रहे यात्री

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बस के खेत में पलटने से घायल यात्री को याद कर काफी देर तक सहमे रहे। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा से बस में सवार यात्रियों की जान बची और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं लगने पर भगवान की प्रार्थना की। वहीं, हादसे के तुरंत बाद पुलिस और एंबुलेंस के पहुंचने तथा हाईवे स्थित अस्पताल में उपचार दिलाने पर पर सभी का आभार प्रकट किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *