• Sun. Mar 15th, 2026

मूसेवाला के घर Gurdas Maan ने छोटे शुभदीप को देखा, भावुक पल Video में

पंजाब 15 मार्च 2026 : पंजाबी संगीत जगत के दिग्गज गुरदास मान दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पैतृक गांव मूसा पहुंचे, जहां उन्होंने मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सिद्धू के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर से बातचीत कर संवेदना व्यक्त की।

घर में मौजूद सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप सिंह सिद्धू को देखकर गुरदास मान भावुक हो गए। उन्होंने बच्चे को सिद्धू की छवि बताते हुए कहा कि  “एह तां हू-ब-हू अपने बड्डे भरा सिद्धू वरगा है।” इस दौरान गुरदास मान का छोटे भाई के प्रति अपनापन और सम्मान साफ झलकता नजर आया।गुरदास मान ने घर के अंदर लगी सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर के सामने हाथ जोड़कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी इस सादगी और विनम्र व्यवहार की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है। फैंस इसे पंजाबी संगीत जगत में आपसी सम्मान और मानवीय रिश्तों की मिसाल बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *