• Sat. Mar 14th, 2026

12वीं बोर्ड परीक्षा में नकल का मामला, 13 छात्र पकड़े गए; एक पर्यवेक्षक हटाया गया

14 मार्च 2026 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को हुई 12 वीं की समाजशास्त्र व उद्यमिता एवं डी.एल.एड. की परीक्षा में नकल के कुछ केन्द्रों पर 13 मामले दर्ज किए गए तथा परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने पर एक पर्यवेक्षक को कार्यभार मुक्त किया गया। शुक्रवार को 540 परीक्षा केन्द्रों पर संचालित हुई 12वीं एवं डी.एल.एड. की परीक्षा में 16, 162 परीक्षार्थी शामिल हुए। 

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि अध्यक्ष विशेष आर. ए. एफ. उड़नदस्ता द्वारा भिवानी, चरखी दादरी व रोहतक के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर छापेमारी की तथा नकल के 9 केस पकड़े। परीक्षा केन्द्र रावमावि मिसरी-1 (चरखी दादरी) पर नियुक्त पर्यवेक्षक अपर्णा को उनके कमरे में 7 नकल के मामले दर्ज होने पर उन्हें परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *