• Fri. Mar 13th, 2026

Government of Delhi मनाएगी World Banjara Day, Kapil Mishra बोले– भारत की संस्कृति में अहम योगदान

नई दिल्ली 13 मार्च 2026 : बंजारा समाज का भारत के इतिहास, संस्कृति और व्यापारिक परंपरा में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश में जब आधुनिक परिवहन व्यवस्था नहीं थी, तब बंजारा समाज ने अपने परिश्रम और साहस के बल पर देश के विभिन्न हिस्सों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कर व्यापार और सामाजिक जीवन को मजबूत किया।

उनकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराएं और राष्ट्र निर्माण में योगदान हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। दिल्ली सरकार आगामी 8 अप्रैल को विश्व बंजारा दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजन करेगी।

यह बात कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने बृहस्पतिवार को बंजारा विमुक्त घुमन्तु कल्याण संघ दिल्ली प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक के दौरान कही। विभागों के जरिये लगातार काम करती रहेगी।

प्रतिनिधिमंडल ने आगामी कार्यक्रम में बंजारा समाज के इतिहास और संस्कृति पर संगोष्ठी, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान, पारंपरिक लोक कला एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के आयोजन को लेकर सुझाव दिए।

बैठक में उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री ओमप्रकाश नायक, संघ की अध्यक्ष कविता राठौड़, संयोजक बंजारा घुमंतू प्रकोष्ठ हुकुम सिंह राठौड़, जसमेर सिंह बंजारा, ममता राठौड़ व राजकुमार राठौड़ आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *