• Wed. Mar 11th, 2026

बारहवीं परीक्षा में QR कोड से गाना बजा, पेपर लीक की चर्चाओं पर बोर्ड का जवाब

मुंबई 11 मार्च 2026 : सीबीएसई की बारहवीं गणित परीक्षा में एक अनोखी घटना सामने आई है। कुछ प्रश्नपत्रिकाओं पर छपे QR कोड को मोबाइल से स्कैन करने पर वह सीधे रिकी एस्टली के गाने “Never Gonna Give You Up” के वीडियो पर जा रहा था। इस घटना ने छात्रों और अभिभावकों में थोड़ी घबराहट और सोशल मीडिया पर हल्की-फुल्की चर्चा पैदा कर दी। कुछ छात्रों ने मजाक में पूछा कि क्या सीबीएसई अब विषयों के लिए गानों के QR कोड देना शुरू कर दिया है।

सीबीएसई की बारहवीं गणित परीक्षा 9 मार्च को आयोजित हुई। तैयार किए गए कुछ प्रश्नपत्रिका सेट में ही यह मामला सामने आया। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि प्रश्नपत्रिकाओं में सुरक्षा के लिए कई फीचर्स होते हैं, जिनमें QR कोड भी शामिल है, जिसका उद्देश्य प्रश्नपत्रिका की वैधता और सुरक्षा की पुष्टि करना है। कुछ सेट में QR कोड स्कैन करने पर बाहरी वीडियो लिंक खुलने का मामला देखा गया, लेकिन इसका प्रश्नपत्रिका की सुरक्षा या परीक्षा प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ा।

बोर्ड ने यह भी कहा कि परीक्षा के लिए तैयार किए गए कई प्रश्नपत्रिका सेट पूरी तरह सुरक्षित और वैध हैं। केवल एक सेट में QR कोड से वीडियो लिंक खुला, लेकिन इससे पेपर लीक या परीक्षा में किसी तरह की बाधा नहीं आई। छात्रों और अभिभावकों को आश्वासन दिया गया कि प्रश्नपत्रिकाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *