जालंधर 11 मार्च 2026 : 11 मार्च को शहर के दर्जनों इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसी क्रम में 11 के.वी. अड्डा होशियारपुर फीडर सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा जिससे किशनपुरा, अजीत नगर, रविदास स्कूल रोड, जगतपुरा व आस पास के इलाके प्रभावित होंगे।
11 के. वी. अर्बन एस्टेट फीडर से चलते अर्बन एस्टेट फेस-2. रविंदर नगर, 24 कैरट फ्लैट व आसपास की सप्लाई सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी। वहीं, 11 के. वी. गुरमहर एन्क्लेव फीडर से चलते गीता कालोनी, न्यू गीता कालोनी, राज एन्क्लेव व आसपास के इलाके सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे।
इसी तरह से बस्ती गुजां, दिलबाग नगर, गोविंद नगर, न्यू गोविंद नगर, सूर्या नगर, शक्ति पार्क, मेन बाजार गांव धालीवाल, गाखल, चौगांवा कोट सदीक, काला सिंघा रोड, कांशी नगर, ग्रीन एवेन्यू, थिंद एन्क्लेव ईश्वर कालोनी, गुरु नानक नगर, बरती शेख, जैना नगर, दशमेश नगर, जनक नगर, बड़ा बाजार, चोपड़ा कालोनी, बलदेव नगर, राजा गार्डन, उजाला नगर व आसपास के इलाकों की सप्लाई सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक प्रभावित होगी।
