गुड़गांव, 10 मार्च 2026 : गुड़गांव के निजी स्कूलों को एक बार फिर खालिस्तानी धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए हैं। एक दर्जन से ज्यादा स्कूलों को मिली ईमेल में दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर बम विस्फोट किए जाने की बात कही गई है। इसके साथ ही दोपहर 3 बजकर 11 मिनट पर ट्रेनों में भी धमाके किए जाने की धमकी दी गई है। इतना ही नहीं इस ईमेल में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को टारगेट करके कहा गया है कि वह पंजाब को खालिस्तान बनाने में स्पोर्ट करें।
जानकारी के मुताबिक, स्कूलों को भेजी गई ईमेल में कहा गया है कि मोदी-शाह और जयशंकर आतंकवादी और सिखों के दुश्मन हैं। निज्जर को शहीद बताते हुए उसका बदला लेने की बात भी ईमेल में कही गई है। सुबह करीब सवा सात बजे आई इस ईमेल में दोपहर 1 बजकर 11 मिनट स्कूलों में बम ब्लास्ट किए जाने की बात कही गई है। इसके साथ ही 3 बजकर 11 मिनट पर ट्रेनों में भी बम विस्फोट किए जाने की बात कही गई है। यह ईमेल खालिस्तान नेशनल आर्मी की तरफ से गुरंख सिंह रुकांन शाहवाला व डॉ गुमिरवेर सिंह खान रजाड़ा की तरफ से भेजे जाने की बात कही गई है।
