• Tue. Mar 10th, 2026

LPG सिलेंडर बुकिंग का नया नियम : अब 21 की जगह 25 दिन बाद मिलेगा अगला सिलेंडर

पंजाब 10 मार्च 2026 केंद्र सरकार ने घरेलू एल. पी. जी. सिलेंडर की री-फिल बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब उपभोक्ता एक सिलैंडर डिलीवर होने के बाद दूसरा सिलेंडर 21 दिन की बजाय 25 दिन बाद ही बुक कर सकेंगे। ईरान की इसराईल अमरीका से जंग के बीच सरकार ने यह कदम सिलैंडर की जमाखोरी रोकने के लिए उठाया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक पहले लोग लगभग 55 दिन में एक सिलिंडर बुक करते थे, लेकिन हाल में कुछ लोग 15 दिन के अंदर हो दोबारा बुकिंग करने लगे थे।

कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई की बंद
बता दें कि अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान सहित दर्जनों खाड़ी देशों पर किए जा रहे मिसाइल हमलों के बाद अब देश भर में पेट्रोल डीजल और एलपीजी गैस का संकट मंडराने लगा है मौजूदा हालात कुछ यूं बन चुके हैं कि देश की तीनों प्रमुख गैस कंपनियों द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी गई है जिसके कारण आने वाले दिनों में हालत बिगड़ने की संभावना बढ़ने लगी है। 

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय सहित गैस कंपनियो के द्वारा जहां घरेलू उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर की सप्लाई देने के लिए कई तरह के नियम और शर्तें लागू की गई है वहीं 5,19 और 425 किलो ग्राम वाले जंबो कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद होने के कारण व्यापारिक संस्थानों सहित औद्योगिक घरानों में भी संकट गहराने के आसार है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *