• Mon. Sep 28th, 2026

लुधियाना के स्कूलों को बम धमकी मिलने से हड़कंप, प्रशासन अलर्ट पर

लुधियाना 10 मार्च 2026 : महानगर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 7 बजे ई-मेल के जरिए  CBSE से संबंधित 3 स्कूलों को धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें स्कूल परिसर में बम होने की बात कही गई थी।

PunjabKesari

धमकी भरा मेल मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और स्कूल परिसरों की गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है, सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *