• Mon. Mar 9th, 2026

पैसे कहां हैं? सुनील जाखड़ का बड़ा बयान, कहा- यह पंजाब के लिए खतरनाक बजट

पंजाब 08 मार्च 2026 : पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार के बजट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे पंजाब को उखाड़ फेंकने वाला बजट बताया है। महिलाओं को 1000 रुपये देने के ऐलान पर बोलते हुए उन्होंने पूछा कि सरकार के पास पैसे कहां हैं? और यह पैसा कहां से आएगा? उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा ‘पल्ले नहीं धेला करदी मेला-मेला’।

बरनाला में रिपोर्टर्स से बात करते हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि उन्होंने पंजाब को 4.5 लाख करोड़ रुपये के कर्ज में डाल दिया है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया जैसे लोग चले जाएंगे, पंजाबी ही फंसेंगे। जाखड़ ने कहा कि वह इस बजट के बारे में सभी तथ्यों की जांच करने के बाद कल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *