• Sat. Mar 7th, 2026

गुरदासपुर की SBI शाखा में आग की घटना, फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर

पंजाब 07 मार्च 2026 : शहर के मंडी एरिया स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में आज तड़के करीब 3 बजे अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 3–4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *