• Sat. Mar 7th, 2026

Nancy Grewal हत्या मामला: बहन ने खोली सच्चाई, दोस्त ने पहले ही किया था अलर्ट

पंजाब 07 मार्च 2026 : कनाडा में पंजाबी इन्फ्लुएंसर, सिंगर और पेशे से नर्स रही नैंसी ग्रेवाल की हत्या के मामले में अब नए खुलासे सामने आए हैं। नैंसी की मां के बाद अब उसकी बहन अलीशा ने बताया कि नैंसी को पहले से अपनी जान को खतरा होने का अंदेशा था और इस बारे में उन्होंने कनाडा पुलिस को भी जानकारी दी थी। अलीशा के मुताबिक, नैंसी की हत्या पहले प्लान की गई थी। नैंसी ने पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों के नाम भी बताए थे। उन्होंने साफ कहा था कि अगर उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो इन लोगों से पूछताछ की जाए। क्योंकि इन लोगों से उसकी जान को खतरा है।

दोस्त ने पहले ही दे दी थी चेतावनी

बहन ने बताया कि घटना से करीब 15 दिन पहले ही नैंसी के एक करीबी दोस्त ने उसे सावधान किया था। दोस्त ने कहा था कि कुछ लोग तुम्हारी हत्या की साजिश रच रहे हैं और उन्हें कुछ समय के लिए कहीं सुरक्षित जगह चले जाना चाहिए। हालांकि नैंसी ने यह कहकर इनकार कर दिया कि वह डरकर पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने कहा था कि मौत भी मंजूर है, लेकिन वह चुप नहीं बैठेंगी।

मरीज को बचाने के लिए बंद किया दरवाजा

अलीशा के अनुसार, वारदात के दौरान नैंसी एक पैरालाइज मरीज की देखभाल कर रही थीं। उन्होंने अपने दोस्त से कहा था कि वह अपने क्लाइंट को अकेला नहीं छोड़ सकतीं। हमले के वक्त उन्होंने सबसे पहले मरीज की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घर का दरवाजा बंद कर दिया, ताकि हमलावर अंदर आकर मरीज को नुकसान न पहुंचा सकें। बताया जा रहा है कि जिस घर में नैंसी मरीज की देखभाल कर रही थीं, उसी घर के बाहर मंगलवार (3 मार्च) को रात करीब 9 बजे नैंसी पर हमला किया गया।

हमलावरों से भिड़ीं नैन्सी

बहन के मुताबिक, नैंसी ने हमलावरों का डटकर सामना किया और वहां से निकलने की कोशिश भी की। लेकिन दोनों हमलावरों ने उन्हें घर के पीछे एक सुनसान जगह पर घेर लिया, जहां उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया। जब  हमलावरों ने नैंसी पर हमला किया तो वह घर की तरफ भागी लेकिन दरवाजा ऑटो लॉक हो चुका था। अगर इस दौरान दरवाजा बंद न होता शायद नैंसी घर अंदर चली जाती और बच जाती। वहीं अंदर मौजूद बुजुर्ग महिला पैरालाइज मरीज है जो दरवाजा नहीं खोल सकती थी। लेकिन उन्होंने पुलिस को फोन करके उसकी सूचना दी। इसी दौरान नैंसी घर के पीछे की तरफ भागी थी, जिसे पकड़ हमलावरों ने पेट में चाकू से 20 वार किए। उसकी आवाज बंद करने के लिए उसकी जीभ काट दी ताकि वह चिल्ला न सके। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची नैंसी का काफी खून बह चुका है और अस्पताल जाते समय एम्बुलेंस में ही उसने दम तोड़ दिया था।  इस घटना के बाद से परिवार न्याय की मांग कर रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *