• Sat. Mar 7th, 2026

महंगाई बढ़ी: मिडिल ईस्ट जंग के चलते घरेलू LPG 60 और कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा

दिल्ली 07 मार्च 2026 : देशभर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार शनिवार 7 मार्च से 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की वृद्धि लागू हो गई है। इसके साथ ही 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी 115 रुपये का इजाफा किया गया है, जिससे होटल, रेस्तरां और छोटे कारोबारों पर सीधा असर पड़ेगा।

बड़े शहरों में नई कीमतें

नई दरों के अनुसार अब देश के प्रमुख शहरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हो गई हैं:

मुंबई: 852.50 रुपये से बढ़कर 912.50 रुपये

दिल्ली: 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये

  • कोलकाता: 879 रुपये से बढ़कर लगभग 930 रुपये
  • चेन्नई: 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये

ये नई कीमतें आज से तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा

व्यापारिक गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है।

  • दिल्ली: 1768.50 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये
  • मुंबई: 1720.50 रुपये से बढ़कर 1835 रुपये
  • कोलकाता: 1875.50 रुपये से बढ़कर 1990 रुपये
  • चेन्नई: 1929 रुपये से बढ़कर 2043.50 रुपये

इस बढ़ोतरी का असर खासतौर पर होटल, ढाबे, कैफे और छोटे व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पड़ेगा क्योंकि वे रोजमर्रा के कामकाज के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *