• Tue. Apr 28th, 2026

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

मोगा 06 मार्च 2026 मोगा जिले के कस्बा अजीतवाल से धूड़ी के जाने वाले रास्ते पर बने रेलवे फाटक के पास एक दर्दनाक हादसे की सूचना मिली है। जहां मालगाड़ी  की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई

घटना की सूचना  मोगा रेलवे पुलिस को अजीत वाल  स्टेशन मास्टर की तरफ से फोन आया कि रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की डेड बॉडी पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि फिरोजपुर से लुधियाना जा रही एक मालगाड़ी की चपेट में आने से इस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
 रेलवे पुलिस अधिकारियों ने मोगा की समाज सेवा सोसाइटी को फोन कर मौके पर बुलाया। समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से मृतक के शव को मोगा के सिविल अस्पताल के मोर्चरी में पहचान के लिए 72 घंटे के लिए रखवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *