• Wed. Mar 4th, 2026

Himachal Pradesh में पंजाब के वाहन चालकों पर सख्ती, सफर से पहले पढ़ लें जरूरी खबर

पंजाब 04 मार्च 2026 हिमाचल में इन दिनों बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंच रहे बाइक सवारों पर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अधिकांश बाइक सवार पंजाब से हैं जो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इसे लेकर बीते दो दिनों के भीतर करीब 950 से अधिक चालान काटे गए हैं। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।

पुलिस का कहना है कि हिमाचल में पिछले कुछ दिनों में बाइक सवारों की आवाजाही अचानक बढ़ी है। बताया जा रहा है कि कई युवक जत्थों में यात्रा कर रहे हैं और किरतपुर-मनाली फोरलेन पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाते नजर आए। अधिकांश बाइक सवार मणिकर्ण साहिब में मत्था टेकने के बाद मनाली और रोहतांग की ओर रुख कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बाइक सवार लापरवाही से ओवरटेक करते हैं, नियमों की अनदेखी करते हैं और सार्वजनिक स्थानों पर अव्यवस्था फैलाते हैं।

लाहौल-स्पीति से कांग्रेस विधायक अनुराधा राणा ने भी सोशल मीडिया पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि प्रदेश में घूमने आने वालों का स्वागत है, लेकिन शांति भंग करने या गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ऐसे मामलों से निपटने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम गठित की है, ताकि नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *