• Tue. Mar 3rd, 2026

जालंधर के दो नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, इलाके में हड़कंप

जालंधर 02 मार्च 2026 जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां के APJ स्कूल और रामामंडी क्षेत्र के अधीन आने वाले  और Police  DAV स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक, दोनों स्कूलों को यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई।

धमकी मिलते ही स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर पुलिस, बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्कूल परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच जारी है। पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है और साइबर टीम की मदद ली जा रही है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *