• Mon. Sep 28th, 2026

लुधियाना में काल बना टिप्पर, मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों को कुचला, दोनों की मौत

लुधियाना 02 मार्च 2026 : रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और आए दिन मासूम जिंदगियां सड़कों पर दम तोड़ रही हैं। ताजा मामला गांव गोपालपुर के पास स्थित सुआ पुल से सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार टिप्पर ने दो हंसते-खेलते घरों के चिराग बुझा दिए।

जानकारी के मुताबिक, खुशियां अपने मित्र संदीप सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। जब वे सुआ पुल के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे टिप्पर  ने लापरवाही और बेपरवाही से मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयानक थी कि खुशियां की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि संदीप सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

लहूलुहान हालत में संदीप को तुरंत सेक्टर-32 चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन वहां जिंदगी और मौत के बीच जूझते हुए संदीप ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक ही हादसे में दो दोस्तों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है। थाना डेहलों की पुलिस ने आरोपी टिप्पर चालक दुर्गा सिंह  के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *