• Tue. Jun 2nd, 2026

बिजनौर पुलिस ने खोला राज: करोड़ों के जेवर, नशीली चाय और लुटेरा दामाद

उत्तर प्रदेश 01 मार्च 2026 :उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों पर से भरोसा उठा दिया है। जहां एक दामाद ने अपने ही ससुराल वालों को जहरनुमा नशीली चाय पिलाकर करोड़ों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी दामाद, उसके 2 भाइयों और एक सुनार सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?
नहटौर इलाके के रहने वाले एक स्थानीय व्यापारी संतोष वर्मा ने पुलिस को आपबीती सुनाई। उनके घर में उनका दामाद नवीन चौहान अपने परिवार के साथ रहता था। 25 फरवरी की रात, नवीन ने एक खौफनाक साजिश रची। उसने ससुर, सास और अपनी ही पत्नी की चाय में नशीली गोलियां मिला दीं। जैसे ही पूरा परिवार बेहोश हुआ, नवीन ने ससुर के तकिए के नीचे से चाबियां चुराईं और घर में रखे भारी मात्रा में सोने के जेवर और करीब 40 किलो चांदी साफ कर दी।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ग्रामीण) प्रकाश कुमार के मुताबिक, पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को बेगराजपुर बस स्टैंड से आरोपी नवीन चौहान, उसके भाई कुणाल और साथी शिवम चौहान को गिरफ्तार किया।

पुलिस को आरोपियों के पास से क्या-क्या मिला?
- सोना: 2.173 किलोग्राम सोने के गहने, 50 ग्राम का बिस्किट और 10 ग्राम का सिक्का।
- कैश: 2.80 लाख रुपए नकद।
- नशीली दवाएं: आरोपियों के पास से 4 नशीली गोलियां भी बरामद हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *