• Sun. Mar 1st, 2026

अमृतसर एयरपोर्ट: कई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स बंद, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

पंजाब 01 मार्च 2026 : ईरान-इजरायल युद्ध का भारत की अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइटों पर भी काफी असर पड़ा है। अमृतसर के अंतर्राष्ट्रीय श्री गुरु रामदास जी हवाई अड्डे से एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रैस, स्पाइसजेट व अन्य कुछ विमानन कंपनियों की भी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें बंद रहीं जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पता चला है कि इंडिगो एयरलाइंस की अमृतसर-शारजाह की उड़ान, एयर इंडिया एक्सप्रैस की अमृतसर-दुबई उड़ान व कतर एयरवेज की दोहा अमृतसर उड़ान रद्द करनी पड़ी। सूत्रों के मुताबिक एयर इंडिया विमान कंपनी ने ईरान के एयर स्पेस बंद होने के चलते कई उड़ानों को डायवर्ट किया तथा कुछ उड़ानें रद्द करनी पड़ी। इसमें दिल्ली से न्यूयॉर्क, लंदन और अन्य उड़ाने भी शामिल हैं। इंडिगो एयरलाइंस की अमृतसर शारजाह की उड़ान 6ई- 1427 सूरत डाइवर्ट की गई थी, जी अमृतसर में शाम 7.30 बजे पहुंची। अमृतसर एयरपोर्ट के डायरैक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि लोकल उड़ानों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *