• Fri. Feb 27th, 2026

लुधियाना में घर में घुसा शातिर सूट चोर, बच्चों की सूझबूझ से पकड़ा गया आरोपी

लुधियाना 27 फरवरी 2026 : महानगर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे दिन-दिहाड़े घरों में घुसकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला ‘ब्राइडफ्रेंड स्टूडियो’ चलाने वाली एक महिला कारोबारी के घर का है, जहाँ एक शातिर चोर ने घुसकर लेडीज सूटों पर हाथ साफ करने की कोशिश की। लेकिन आरोपी की बदकिस्मती रही कि घर में मौजूद नन्हे बच्चों की पैनी नजरों ने उसे बाथरूम में छिपे हुए दबोच लिया।

वारदात के बाद इलाके के लोग इक्कठा हो गए और आरोपी को पुलिस के सावले कर दिया। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने जिनिया पीले की शिकायत पर आरोपी मुकुल चावला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर से ही लेडीज सूटों का व्यापार करती है। बीते कल जब वह अपने बच्चों के साथ घर पर मौजूद थी, तभी उसकी 8 साल की बेटी कैरिल और 5 साल के बेटे ईथन ने घर के बाथरूम में किसी अनजान शख्स की हलचल देखी।

बच्चों द्वारा शोर मचाने पर पता चला कि आरोपी ने ड्राइंग रूम में रखे कीमती लेडीज सूट चोरी कर घर के बाहर एक सुनसान जगह पर फेंक दिए थे ताकि बाद में उन्हें ठिकाने लगाया जा सके। जैसे ही इस चोरी का खुलासा हुआ, पीड़िता ने अपने पति और वर्करों की मदद से घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान मुकुल चावला के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 12 लेडीज सूट और वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी बरामद कर लिया है।जोकि आरोपी ने कुछ दूरी पर खड़ी की थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि अन्य वारदातों का भी सुराग लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *