• Thu. Feb 26th, 2026

LPG Price : मार्च में फिर महंगा होगा गैस सिलेंडर? 5 साल का ट्रेंड चिंता बढ़ाने वाला

नई दिल्ली 26 फरवरी 2026 : ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (ओएमसी) हर महीने की पहली तारीख को समीक्षा के बाद घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Price) के नए दाम जारी करती हैं। इनमें अकसर बढ़ोतरी भी हो जाती और कटौती भी। ऐसा भी होता है कि ओएमसी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव न करें। अब 3 तीन दिन बाद मार्च का महीना शुरू होने जा रहा है। आइए जानते हैं कि बीते 5 साल में मार्च में सिलेंडर के दामों को लेकर क्या ट्रेंड रहा है।

कितनी बार महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर?

पिछले 5 सालों का ट्रेंड देखें तो 2021 से 2025 तक हर बार मार्च में कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ है। वहीं घरेलू सिलेंडर भी 3 तीन बार महंगा हुआ। 5 सालों में मार्च महीने में कभी भी किसी भी सिलेंडर पर कोई राहत नहीं मिली है। यानी कीमतों में कटौती नहीं हुई है।

कब-कब महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर?

पिछले 5 साल में तीन बार मार्च में घरेलू एलपीजी सिलेंडर कीमतों में बदलाव हुआ है, जिनमें दो बार 1 मार्च को और एक बार 22 मार्च को नई बढ़ी हुई कीमतें जारी की गयीं।

कब और कितने बढ़े दाम?

  • 1 मार्च 2021 : घरेलू एलपीजी सिलेंडर 25 रुपये महंगा हुआ
  • 22 मार्च 2022 : घरेलू एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये महंगा हुआ
  • 1 मार्च 2023 : घरेलू एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये महंगा हुआ

कमर्शियल सिलेंडर के दाम कब और कितने बढ़े?

  • 1 मार्च 2021 : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 95 रुपये बढ़े
  • 1 मार्च 2022 : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 105 रुपये महंगा हुआ
  • 1 मार्च 2023 : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम अलग-अलग शहरों में 106 रुपये तक बढ़े
  • 1 मार्च 2024 : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 26 रुपये तक और हुआ महंगा
  • 1 मार्च 2025 : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 6 रुपये और महंगा हुआ

अब क्या है संकेत?

इस बार 1 मार्च को गैस सिलेंडर महंगा होगा या नहीं, इसका फैसला उसी दिन होगा। पहले से कुछ भी अनुमान लगाना बेमानी है। 4 मार्च को होली का त्योहार है। अगर उससे पहले सिलेंडर महंगा होता तो ये आम लोगों के लिए झटका होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *