• Thu. Feb 26th, 2026

ईडी की कार्रवाई : दिल्ली में Anil Ambani से पूछताछ, ₹3716 करोड़ की ‘एबोड’ संपत्ति कुर्क

26 फरवरी 2026 : उद्योगपति अनिल अंबानी गुरुवार को दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय पहुंचे। उन्हें धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। ईडी ने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड के बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की है।

जांच के सिलसिले में उनकी मुंबई की पाली हिल स्थित आवासीय संपत्ति ‘एबोड’ कुर्क की गई है। इस संपत्ति का मूल्य 3,716.83 करोड़ रुपये आंका गया है। ईडी के विशेष कार्य बल ने धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत यह कुर्की की। इससे पहले भी इस संपत्ति का 473.17 करोड़ रुपये का हिस्सा जब्त किया गया था। अनिल अंबानी पर धन शोधन का मामला चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *