• Thu. Feb 26th, 2026

इलाज के लिए बेंगलुरु पहुंचे Bhagwant Mann, प्राकृतिक तरीके से करवाएंगे इलाज

पंजाब 26 फरवरी 2026 पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इस समय बेंगलुरु चले गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे नैचुरल तरीके से इलाज करवाने गए हैं। वे बेंगलुरु के एक प्राइवेट नेचर केयर सेंटर गए हैं। बताया जा रहा है कि वे यहां एक हफ़्ते तक नैचुरल तरीके से इलाज करवाएंगे।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान महाशिवरात्रि के दिन संगरूर पहुंचे थे। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां से डिस्चार्ज होने के बाद उन्होंने मोगा में एक रैली में हिस्सा लिया था, लेकिन एक बार फिर तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद उन्होंने कई इवेंट्स में हिस्सा लिया। कल भी उन्होंने जालंधर और फिरोजपुर में कुछ इवेंट्स में हिस्सा लिया था। इसके बाद वे बेंगलुरु के लिए निकल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *