• Tue. Feb 24th, 2026

Rajya Sabha Election 2026 : 3 सीटों पर कड़ी टक्कर, BJP की एक सीट लगभग तय

24 फरवरी 2026 : मार्च में होने वाले Rajya Sabha Election 2026 को लेकर महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। विधानसभा में महायुति के भारी बहुमत के चलते 7 में से 6 सीटें सत्ता पक्ष के खाते में जाती दिख रही हैं, जबकि महाविकास आघाड़ी (MVA) को सिर्फ 1 सीट मिल सकती है—वह भी तभी, जब तीनों दल एकजुट रहें।

बीजेपी के पास फिलहाल 131 विधायकों का मजबूत आंकड़ा है और सहयोगियों के समर्थन से वह 4 उम्मीदवार आसानी से जिता सकती है। इनमें से एक सीट केंद्रीय मंत्री Ramdas Athawale के लिए लगभग तय मानी जा रही है। आरपीआई (आठवले) गुट के प्रमुख आठवले को राज्यसभा में बनाए रखना बीजेपी के लिए राजनीतिक और सामाजिक संतुलन के लिहाज से अहम माना जा रहा है, खासकर दलित समाज में संदेश देने के लिए।

सूत्रों के मुताबिक, बाकी 3 सीटों के लिए बीजेपी में कड़ी प्रतिस्पर्धा है। संभावित नामों में Vinod Tawde, Sunil Deodhar, Vinay Sahasrabuddhe, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष Vijaya Rahatkar और पूर्व मंत्री Raosaheb Danve के नाम चर्चा में हैं।

बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा, जहां निष्ठावान नेताओं को प्राथमिकता देने पर जोर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *