• Fri. Apr 17th, 2026

होली पर मथुरा-वृंदावन आने वाले भक्तों को ध्यान, बांके बिहारी समेत बड़े मंदिर रहेंगे बंद

22 फरवरी 2026 : इस साल होली के मौके पर ब्रज के मंदिरों में पूजा-पाठ का समय बदल गया है। 3 मार्च को लगने वाले चंद्र ग्रहण के कारण ठाकुर बांके बिहारी और कई अन्य बड़े मंदिरों के दरवाजे सूतक काल के दौरान बंद रहेंगे। इसी वजह से होली और होलिका दहन के कुछ रस्में तय समय से पहले की जा रही हैं।

मंदिर के सेवादारों के अनुसार, होलिका दहन इस बार 2 मार्च की रात को किया जाएगा। आमतौर पर यह पूर्णिमा की रात मनाया जाता है, लेकिन ग्रहण की वजह से पूजा-पाठ 3 मार्च को सुबह से शाम तक नहीं हो पाएगा। सूतक काल के असर के कारण 3 मार्च को सुबह से शाम 7 बजे तक मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे।

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि सूतक काल प्रातः 6:20 बजे से शुरू होगा। इस दौरान कोई धार्मिक कार्य या पूजा नहीं की जाती। इसलिए मंदिरों में साफ-सफाई और शुद्धिकरण के बाद ही ग्रहण खत्म होने के बाद पूजा शुरू होगी। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे मंदिर जाने से पहले समय की जानकारी ले लें। ग्रहण खत्म होने के बाद ही ठाकुर जी की विशेष आरती और अभिषेक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *