पंजाब 19 फरवरी 2026 : चंडीगढ़ में एक बार फिर बम से उड़ने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में स्थित पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने सचिवालय में कड़े सुरक्षा इंतजाम कर दिए हैं।
इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह धमकी भरा ईमेल किसने भेजा है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील करके लोगों को सचिवालय से सुरक्षित बाहर निकाल दिया है। इस दौरान मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग सक्वायड की टीमें पहुंच गई हैं। सचिवालय का रास्ता दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है।
